पटना में छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तारी के बाद देर रात उन्हें जज के सामने पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने में भूमिका निभाई, जबकि तेज प्रताप यादव छात्रों के आंदोलन के समर्थन में वहां पहुंचे थे.
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुई गिरफ्तारियां
बिहार बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया
राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ बिहार बंद के दौरान शनिवार को पटना में प्रदर्शनकारियों में शामिल होने के बाद जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेज प्रताप पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठा लिया.
यादव ने प्रदर्शन में शामिल होकर बंद को अपना समर्थन दिया था. विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग दोहराई थी।
बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शन
नीट प्रश्नपत्र लीक होने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में राज्यव्यापी बंद के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों ने शनिवार को बिहार के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प की. पुलिस ने बताया कि बंद का पूरे राज्य में मिला-जुला असर रहा. पटना में पथराव की घटनाएं हुईं, जबकि नालंदा, नवादा, जहानाबाद और रोहतास में बंद का बहुत कम असर देखा गया.
तेज प्रताप यादव को फिर पुलिस ने हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया गया






Leave a Reply