इंडियन इंटरनेशनल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कहानी, Priyanka Chopra Biography

Priyanka-Chopra-Biography

Priyanka Chopra Biography: प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म और टीवी अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और प्रोडूसर हैं, जो साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद लाइमलाइट में आईं थी। अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान के दम पर, प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के निर्देशकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की सोची।

प्रियंका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ के सुपरस्टार विजय के साथ की थी. प्रियंका ने हिंदी फिल्म एतराज़ (2004), फैशन (2008), कमीने (2009), सात खून माफ़, बर्फी, मैरी कॉम और बाजीराव मस्तानी (2015), जैसी कई हिट फिल्मों में दिखाई दी हैं! इस दौरान प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। अब तो प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है और एक अमेरिकन से शादी करके अपना घर भी बसा चुकी है.

Priyanka Chopra Biography

हम अपनी नयी कहानी में प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड करियर, हॉलीवुड करियर और उनके पर्सनल लाइफ से जुडी बहुत सारी बातें जानेंगे विस्तार से.

प्रारंभिक जीवन

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में, भारतीय सेना के डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर हुआ था। छोटी उम्र में प्रियंका ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की, लेकिन 13 साल की उम्र में, वह अपनी चाची के साथ रहने के लिए USA चली गई। वहाँ भी, वह स्कूल बदलती रही.

अमेरिका में 3 साल रहने के बाद, प्रियंका वापस भारत आ गईं और आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का अपने परिवार के साथ बहुत करीबी रिश्ता है, खासकर अपने पिता के साथ, जिनका जून 2013 में निधन हो गया। प्रियंका का एक छोटा भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ है और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उनकी चचेरी बहन हैं।

फ़िल्मी करियर

खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2002 में तमिल भाषा की राजनीतिक ड्रामा फिल्म, थमिज़ान से की थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म हिट रही थी.

प्रियंका ने ग़दर फेम अनिल शर्मा की फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. प्रियंका को इस फिल्म में छोटी सी भूमिका के लिए सराहना मिली।

इसी साल उनकी दूसरी फिल्म राज कंवर द्वारा निर्देशित “अंदाज़” थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही. जिया सिंघानिया के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

2004 में, प्लान, किस्मत और असम्भव जैसी फ्लॉप फिल्मों की श्रृंखला में दिखाई देने के बाद, प्रियंका अब्बास-मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर “एतराज़” में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ दिखी। यह फिल्म हिट रही और इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। इसके बाद प्रियका को हिंदी फिल्म करम, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम और ब्लफमास्टर में भी देखा गया.

साल 2006 में, उन्हें फरहान अख्तर की एक्शन-थ्रिलर डॉन में देखा गया था, जो 1978 में इसी नाम की फिल्म की रीमेक थी। इस film में उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली। इसके बाद प्रियंका को सलाम-ए-इश्क:ए ट्रिब्यूट टू लव (2007), लव स्टोरी 2050 (2008) और गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008), जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग करते हुए देखा गया.

उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्होंने मधुर भंडारकर की 2008 की फिल्म “फैशन” में अभिनय किया। इस फिल्म में प्रियंका के बेहतरीन एक्टिंग की वजह से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। 2009 में, विशाल भारद्वाज की थ्रिलर कमीने में प्रियंका के एक्टिंग को आलोचनात्मक सराहना मिली।

फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर और इलियाना डीक्रूज़ के साथ, शारीरिक रूप से अक्षम और ऑटिस्टिक महिला झिलमिल चटर्जी के रूप में उनकी भूमिका ने आलोचकों की प्रशंसा हासिल की। यह फिल्म भी आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से हिट रही थी।

2015 में रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी में काशीबाई के रूप में शानदार अभिनय के साथ प्रियंका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें टॉप एक्ट्रेस में से एक क्यों माना जाता है। यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट थी और इस रोल के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

2015 में, प्रियंका को जोया अख्तर की कॉमेडी-ड्रामा “दिल धड़कने दो” में भी देखा गया था। इस फिल्म को आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया और यह व्यावसायिक रूप से भी सफल रही।

अभिनेत्री की 2017 की रिलीज में हॉलीवुड फिल्म “बेवॉच” शामिल है, जिसमें ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, पामेला एंडरसन और एलेक्जेंड्रा डेडारियो भी हैं। उनकी 2019 की रिलीज़ में शोनाली बोस निर्देशित “स्काई इज़ पिंक” और हॉलीवुड की फिल्म “इज़ंट इट रोमांटिक” शामिल हैं।

टीवी करियर

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी क्रिमिनल ड्रामा सीरीज “क्वांटिको” में अभिनय करके टेलीविजन पर हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह एक अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं और उन्हें इस टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

उन्होंने 2008 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के तीसरे सीज़न को होस्ट भी किया है, इसके लिए उन्हें इंडियन टेली अवार्ड भी मिला था।

म्यूजिक करियर

प्रियंका चोपड़ा ने रैपर विल के साथ अपना पहला सिंगल, ‘इन माई सिटी’ रिलीज़ किया। यह गाना भारत में तो सफल रहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी लोकप्रियता तक पहुंचने में नाकामयाब रहा. फिर प्रियंका ने अपना दूसरा सिंगल ‘एक्सोटिक’ रिलीज़ किया, जिसमें अमेरिकी रैपर पिटबुल भी थे। इस गाने को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों द्वारा औसत प्रतिक्रिया मिली थी.

वेब सीरीज

प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम वीडियो की एक अमेरिकन वेब सीरीज “Citadel” में भी काम किया है. इस वेब सीरीज के प्रदर्शन ने वाकई में प्रियंका चोपड़ा को एक इंटरनेशनल स्टार बना दिया है. ये हिंदी में भी उपलब्ध है.

प्रियंका चोपड़ा का बॉयफ्रेंड

ऐसी अफवाह थी कि प्रियंका का शाहिद कपूर के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया. लेकिन दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की। प्रियंका की फिल्म “लव स्टोरी 2050” के सह-कलाकार हरमन बावेजा के साथ कथित रूप से रिश्ते में होने की भी अफवाह थी। इन दोनों के अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक समय पर अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान के साथ भी रिलेशनशिप में होने की खबरे उडी थी.

प्रियंका चोपड़ा की शादी

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की है और उन्होंने 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे, मालती मैरी चोपड़ा जोनास नाम की एक बेटी को जन्म दिया। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पारिवारिक जीवन की झलकियाँ शेयर करती हैं, जिसमें उनके पति और बेटी की तस्वीरें शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर दमदार उपस्थिति है, उनके इंस्टाग्राम पर 90 मिलियन और ट्विटर पर 26.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहाँ पर वो अपने पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की अपडेट्स भी शेयर करती है.

प्रियंका चोपड़ा का नेट वर्थ

प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ की बात करें तो साल 2023 में उनका नेट वर्थ करीब 625 करोड़ रूपए है.

फिल्म निर्माता के रूप में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा न केवल एक अभिनेत्री हैं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने छोटे बजट की फिल्मों का निर्माण करने और भारतीय फिल्म उद्योग, विशेषकर क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी प्रोडक्शन कंपनी, पर्पल पेबल पिक्चर्स की स्थापना की है।

प्रियंका की कंपनी ने मराठी फिल्म वेंटीलेटर, सिक्किमी फिल्म पाहुना, मराठी फिल्म-फायरब्रांड, पंजाबी थ्रिलर फिल्म सरवन, भोजपुरी फिल्म “बम बम बोल रहा है काशी” और “काशी अमरनाथ”, जैसे कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण किया है.

2 thoughts on “इंडियन इंटरनेशनल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कहानी, Priyanka Chopra Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *