बिहार में एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाये जायेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (बिहार के सीएम सम्राट चौधरी) गुरुवार (जुलाई 09, 2026) को उन्होंने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान नये राशन कार्ड पर भी चर्चा की गयी.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का एक व्यापक और अद्यतन डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
स्मार्ट वेयरहाउस विकसित करने पर जोर
बैठक के दौरान सम्राट चौधीर ने बिहार की ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सराहना की. इसे और मजबूत बनाने का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट गोदाम विकसित करने पर जोर दिया गया. साथ ही ‘सार्थक पीडीएस’ मॉडल के विभिन्न पहलुओं, इसके विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी संरचना और लागत साझाकरण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों को राशन वितरण प्रणाली की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
यह भी पढ़ें- बांकीपुर में कड़ा चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारे उम्मीदवार
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी खाद्यान्न गोदामों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाय, ताकि खाद्यान्न का सुरक्षित भण्डारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी खाद्यान्न गोदामों में बिजली आपूर्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
सीएम सम्राट ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार से मिले सुझावों के आलोक में विभाग समन्वय बनाकर तेजी से लक्ष्य हासिल करें. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बिहार आकर योजनाओं की समीक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए सहयोग का आश्वासन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें- भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार






Leave a Reply