T20I में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम ने लगाए हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा?

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए. इससे पहले 3 मैचों में फेल होने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने धमाकेदार वापसी की. वैभव ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा किया है. वह पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के पिछले संस्करण में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, उन्होंने इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाए थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। ऐसे में हम आपको उस टीम के बारे में बता रहे हैं जिसने एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की लिस्ट में टीम इंडिया आठवें स्थान पर है. ये वो मैच है जो भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता था. इस मैच में भारत ने कुल 23 छक्के लगाए थे, ये सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने लगाए थे. संजू सैमसन ने 9, अभिषेक शर्मा ने 4 और तिलक वर्मा ने 10 छक्के लगाए. इस मैच में संजू और तिलक ने शतक लगाए थे. संजू को जिम्बाब्वे दौरे में शामिल नहीं किया गया है, जबकि तिलक वर्मा मौजूदा टीम के उप-कप्तान हैं.

T20I में सबसे ज्यादा छक्के किस टीम ने लगाए हैं?

ये रिकॉर्ड स्पेन के नाम दर्ज है, जो क्रिकेट में इतनी बड़ी टीम नहीं है. उन्होंने यह रिकॉर्ड पिछले साल क्रोएशिया के खिलाफ बनाया था. उस मैच में स्पेन ने कुल 29 छक्के लगाए थे. नेपाल इस साल यह रिकॉर्ड तोड़ने के करीब था, लेकिन नहीं तोड़ सका। उन्होंने 31 मई 2026 को चीन के खिलाफ 29 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की.

यह भी पढ़ें- आसान नहीं था 187 रनों का लक्ष्य, फिनेले बीन ने मुश्किल वक्त में यॉर्कशायर को दिलाई जीत

एक T20I में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के (टॉप-10)

  • 29 – स्पेन
  • 29 – नेपाल
  • 27 – ज़िम्बाब्वे
  • 26 – नेपाल
  • 25 – ऑस्ट्रिया
  • 24 – जर्सी
  • 23 – जापान
  • 23 – भारत
  • 23 – बुल्गारिया
  • 23 – भारत

यह भी पढ़ें- कभी बेचीं सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *