अमेरिकी हमले से दहला ईरान, चाबहार से होर्मुज तक जोरदार धमाके, लगातार 9वीं रात हमला

अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार (20 जुलाई) को इस संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वे नए हमलों के जरिए ईरानी ताकत को कमजोर करना चाहते हैं. उसने ईरान पर मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से जबरदस्त बमबारी की है.

अमेरिका का कहना है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाता है, इस कारण से वह ईरानी शक्ति को पूरी तरह से नष्ट करना चाहता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान पर हमलों का मकसद उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है.’ ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा.

ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी सैनिक की मौत

ईरान ने भी अमेरिकी हमलों का करारा जवाब दिया है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है. सेना का कहना है कि ईरान ने उत्तरी इराक में ड्रोन से बम गिराया था, जो फटा नहीं लेकिन जैसे ही अमेरिकी सैनिक उसे डिफ्यूज करने गया, उसमें विस्फोट हो गया और उसकी मौत हो गई. 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है.

वाणिज्यिक जहाज में भीषण आग

इस बीच ब्रिटिश नौसेना ने एक अहम जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि ओमान के तट पर एक व्यावसायिक जहाज में भीषण आग लग गई है. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका या ईरान के हमले के कारण जहाज में आग लगी. खास बात ये है कि ईरान लगातार अमेरिकी हमलों का जवाब दे रहा है. उसने अमेरिकी सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.

ये भी पढ़ें: ‘ये वेनेज़ुएला नहीं है…’, ईरान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ़ से क्यों कही ये बात? अराघची ने बताया

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *