आपने नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल तो मिला ये जवाब

द हंड्रेड लीग 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से हो चुकी है. इस साल मार्च में जब द हंड्रेड की नीलामी हुई तो सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को साइन किया था। 2008 के बाद कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला था और कयास लगाए जा रहे थे कि दुनिया में नाम कमा रही आईपीएल फ्रेंचाइजी भी ऐसा ही करेंगी. इसके बावजूद काव्या मारन की स्वामित्व वाली SRH फ्रेंचाइजी ने अबरार अहमद को लगभग 2.45 करोड़ रुपये में खरीदा था.

द टेलीग्राफ से बातचीत में काव्या मारन से एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को साइन करने को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने यह कहकर सवाल टाल दिया कि वह अपनी पुरुष और महिला टीमों के स्क्वाड से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, “हम अपनी दोनों टीमों से संतुष्ट हैं. हमने कई चीजों का ख्याल रखा है.”

द हंड्रेड 2026 में केवल दो पाकिस्तानी क्रिकेटर खेल रहे हैं। अबरार अहमद सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलेंगे। वहीं उस्मान तारिक बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लीग के पहले मैच में सनराइजर्स ने अबरार को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1 लाख 90 हजार पाउंड में खरीदा, जबकि उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1 लाख 40 हजार पाउंड में खरीदा.

द हंड्रेड सीजन की शुरुआत आज यानी 21 जुलाई से हो गई है और फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से चार टीमों में आईपीएल फ्रेंचाइजियों की हिस्सेदारी है। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली एमआई लंदन, एसआरएच के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स, एलएसजी के स्वामित्व वाली मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स और जीएमआर ग्रुप ने साउदर्न ब्रेव टीम में हिस्सेदारी खरीदी थी। जीएमआर ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स टीम का सह-मालिक है।

यह भी पढ़ें:

धोखे से फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना! क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा बड़ा हंगामा; यह काम किया

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *