क्रिकेट के हर युग में कोई न कोई बल्लेबाज ऐसा हुआ है जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। साल 2010 के बाद अगले डेढ़ दशक तक विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने रन बनाने से लेकर शतक और अर्धशतक तक कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं. वह सक्रिय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। यहां देखें वर्तमान में खेल रहे टॉप-7 क्रिकेटरों की सूची, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
विराट कोहली टॉप पर
सक्रिय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम हैं. उन्होंने अब तक 85 शतक लगाए हैं. उन्होंने वनडे में 54, टेस्ट में 30 और टी20 मैचों में एक शतक लगाया है. सक्रिय क्रिकेटरों की सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने अब तक 61 शतक लगाए हैं। नंबर-3 पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पचास शतक पूरे कर लिए हैं। उनके अलावा सक्रिय क्रिकेटरों में किसी ने भी 50 या उससे अधिक शतक नहीं बनाये हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (सक्रिय क्रिकेटर)
- 85 शतक – विराट कोहली
- 61वाँ शतक – जो रूट
- 50 शतक – रोहित शर्मा
- 49 शतक – स्टीव स्मिथ
- 32 शतक – बाबर आजम
- 31 शतक – क्विंटन डी कॉक
- 25 शतक – शाई होप
इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं और उन्होंने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इसलिए अब उनके लिए सचिन तेंदुलकर के 100 शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है. वहीं, जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं.
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
2026 के अंत से पहले संन्यास ले सकते हैं ये 4 भारतीय क्रिकेटर, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल






Leave a Reply