दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
इस बीच सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर नेता निशाना साध रहे हैं. इस बीच बिहार राजद की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा, “सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन ले जाया गया। वे उन्हें कपड़ों से ढक रहे हैं।”
चिराग पासवान ने साफ किया अपना रुख, ‘बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे जब पहले…’
प्रियंका भारती ने सरकार पर बोला हमला
राजद नेता प्रियंका भारती ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि लोकतंत्र के टुकड़े को कपड़ों से कैसे छिपाया जाए? याद रखें, आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों का खून आपके कपड़ों पर है। एक समय आएगा जब भाजपा को यह कहने में शर्म आएगी कि वे भाजपाई थे।”
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है. जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से उठा लिया। इस बीच पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आया है.
इस कार्रवाई पर पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और बाधा पहुंचाने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई. हालाँकि, पुलिस ने अत्यधिक संयम बरता और पूरे ऑपरेशन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संचालित किया।”
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- ‘चुनाव आयोग ने…’






Leave a Reply