मध्य पूर्व में एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल गहराता जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तीसरे व्यावसायिक जहाज पर हमला हुआ है. इस घटना के बाद इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं. खास बात यह है कि ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं.
यूकेएमटीओ का दावा- हमला किसी अज्ञात वस्तु से किया गया
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी यूकेएमटीओ ने कहा कि ताजा घटना में एक टैंकर पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया गया है. इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस हमले से डर और बढ़ गया है. होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को फिर से निशाना बनाया जा रहा है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर कर डील हुई है.
दो अलग-अलग घटनाओं के बाद तीसरा हमला हुआ
यह घटना मंगलवार को दो अलग-अलग हमलों के बाद सामने आई है। इनमें कतर के एलएनजी कैरियर पर हमला किया गया. इसमें सऊदी ध्वज वाले कच्चे तेल टैंकर को नुकसान पहुंचाना भी शामिल है।
चीन के ‘दुश्मन’ को ‘हथियार’ देगा भारत, पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 समझौते
एजेंसी के हवाले से कहा गया कि टैंकर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आ गया. इससे ढांचागत क्षति हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. प्रदूषण या तेल रिसाव की कोई खबर नहीं है. जांच की जा रही है. होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही गुजरने वाले जहाजों को किसी भी तरह की घटना की जानकारी देने को कहा गया है।
क़तर ने ईरान पर आरोप लगाया
यह घटना कतर द्वारा हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद हुई. क़तर का कहना है कि ईरान ने उसके एलएनजी वाहक अल रेक़ायत पर हमला किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद यह घटना घटी. रॉयटर्स के मुताबिक जहाज एक ड्रोन से टकरा गया. इससे इंजन रूम में आग लग गयी. क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच निकले. रेस्क्यू जारी है. वहीं, विदेश मंत्री माजिद अल अंसारी ने इस हमले को वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर हमला बताया है. इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी करार दिया गया है. अल अंसारी ने ईरान से ऐसे हमलों को रोकने की अपील की है.
‘हर तरह के विकल्प…’, सिंधु जल पर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने दी भारत को गीदड़भभकी






Leave a Reply