ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो अब दूसरे देशों में जाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। यूएई, ओमान, अमेरिका और कनाडा की क्रिकेट टीमों में कई भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. यूपी के ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं विनायक शुक्ला, जिन्हें ओमान ने अपनी अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। विनायक अब जतिंदर सिंह की जगह ओमान टीम की कमान संभालेंगे.
ओमान क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर अपने नए कप्तान की घोषणा करते हुए कहा, “एक नए अध्याय की शुरुआत। ओमान क्रिकेट गर्व से विनायक शुक्ला को ओमान पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित करता है।” 32 साल के विनायक शुक्ला पहले ओमान टीम के उपकप्तान थे. अब उन्हें जतिंदर सिंह की जगह कैप्टन बनाया गया है.
कौन हैं विनायक शुक्ला?
18 जून 1994 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में पैदा हुए विनायक शुक्ला अपने कोच की सलाह पर बेहतर अवसरों की तलाश में 2021 में ओमान चले गए। इसके बाद अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने ‘नेशनल मेटल कैन्स’ में डेटा ऑपरेटर के रूप में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा. विनायक ने 14 दिसंबर 2024 को टी20 मैच में ओमान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 10 फरवरी 2025 को एशिया कप में नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. विनायक शुक्ला ओमान के पसंदीदा विकेटकीपर बन गए, उन्होंने खासकर टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम में तेजी से रन बनाकर प्रभावित किया है.
विनायक शुक्ला ने अपने करियर में अब तक 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 की औसत से 312 रन बनाए हैं. 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतकों के साथ 447 रन बनाए हैं. विनायक शुक्ला ने भारत में घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने बंगाल में कलकत्ता कस्टम के लिए क्लब क्रिकेट खेला है।
ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया में हुई इस तेज गेंदबाज की एंट्री, आईपीएल 2026 में नहीं मिला एक भी विकेट






Leave a Reply