अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान 25 जून को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर मिसाइल हमले के बाद दिया है। ट्रम्प के अनुसार, हमला ईरान से हुआ, जबकि अमेरिकी सेना ने तीन अन्य ड्रोन रोक दिए।
ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर कम से कम चार एकतरफ़ा हमला करने वाले ड्रोन दागे. इनमें से एक ड्रोन सीधा गया और एक महंगे व्यावसायिक जहाज के ऊपरी हिस्से से जा टकराया. हमले से जहाज़ क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वह आगे बढ़ने में कामयाब रहा। बाकी तीन ड्रोन को अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया. ट्रंप ने इसे युद्धविराम समझौते का मूर्खतापूर्ण उल्लंघन बताया है.
ईरान ने दी थी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे वक्त आया है जब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने होर्मुज के रास्ते में फंसे जहाजों और नाविकों को सुरक्षित निकालने का अपना काम रोक दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने जहाज पर हमला किया। यह हमला ईरान द्वारा उस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ कि यदि जहाज उसके निर्धारित मार्गों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
ब्रिटिश नेवल एजेंसी (यूकेएमटीओ) के मुताबिक, ओमान के तट के पास जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में जहाज का कंट्रोल रूम वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई घायल नहीं हुआ. बाद के सूत्रों ने जहाज की पहचान ‘एवर लवली’ के रूप में की, जिस पर सिंगापुर का झंडा लहरा रहा था।






Leave a Reply