क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मेन इन ब्लू को 01 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया. अय्यर ने कहा कि ऐसी बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई जा सकतीं. हालांकि इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने वैभव की तारीफ भी की.

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, “देखिए, आप नहीं जानते कि क्या होने वाला है। अभी हमारे हाथ भी बंधे हुए हैं कि हम क्या करने जा रहे हैं, क्योंकि यह बहुत निजी है। हम टीम के अंदर इस बारे में बात करते हैं। हम हर किसी को यह नहीं बता सकते कि हम किस संयोजन के साथ जाएंगे और विरोधी टीम को बताएंगे कि क्या होने वाला है।”

श्रेयस ने आगे वैभव की तारीफ करते हुए कहा, “जाहिर तौर पर वह बहुत शानदार हैं. जब भी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, वह जाहिर तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

वैभव भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके पास भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया के लिए परचम लहराने का रास्ता खोल दिया है

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में डेब्यू किया था. उन्हें राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. पहले सीज़न में वैभव ने 7 मैचों की 7 पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। अगले सीज़न में वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्होंने ऑरेंज कैप जीती. इस प्रदर्शन ने उनके लिए टीम इंडिया का रास्ता खोल दिया.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’ बनाएंगे अभिषेक शर्मा, इतिहास रचने से बस इतने दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *