चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन!

लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) में बड़ी दरार पड़ गई है. आज (बुधवार) पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गए. पारस की पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव ने भी बीजेपी की सदस्यता ली.

इस मौके पर सीवान जिले की जिला परिषद अध्यक्ष और राजद नेत्री लीलावती गिरि भी अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं. सभी लोगों को बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल और सीवान विधायक मंगल पांडे ने सदस्यता दिलाई.

पशुपति कुमार पारस को संरक्षक घोषित किया गया

सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रवण अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने उस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है जिसके हाथों में देश मजबूत है. हालांकि, पशुपति कुमार पारस को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे अभिभावक हैं. हम हमेशा उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों किया. श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हम बीजेपी के साथ मिलकर काम करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘जब उसने सरेंडर कर दिया तो उसे क्यों मारा’, जेडीयू ने सीएम सम्राट की पुलिस को लगाई लताड़!

भाजपा पर सबकी आस्था : दिलीप जयसवाल

मंत्री दिलीप जयसवाल ने आज की बैठक के लिए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी पर सभी को भरोसा है. यही कारण है कि आज सीवान जिले से इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मैं उन सभी को बधाई देता हूं.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी मामला: प्रशांत किशोर पहुंचे महापंचायत में, ’15 दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *