News4Life

Life Changing News & Views

जर्मनी के म्यूनिख में दो मालगाड़ियों की टक्कर, दो डिब्बे पलटकर सड़क पर गिरे, एक की मौत.

जर्मनी के म्यूनिख में शनिवार (जून 20, 2026) तड़के एक बड़े रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, म्यूनिख में एक पुल पर दो मालगाड़ियां टकरा गईं, जिससे ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर नीचे सड़क पर गिर गए.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी जर्मन शहर म्यूलिच के पुलिस प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. बताया कि म्यूनिख के उत्तरी जिले मिल्बर्टशोफेन में हुई इस घटना की जानकारी आपातकालीन सेवाओं को शुक्रवार (19 जून, 2026) सुबह करीब 1:40 बजे मिली. वहीं, अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकलकर्मियों और बचाव दल के साथ करीब 60 आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया.

ब्रिटेन में रेल दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल

यह दुर्घटना ब्रिटेन में एक अलग ट्रेन दुर्घटना के कुछ ही घंटों बाद हुई। शुक्रवार दोपहर (19 जून, 2026) लंदन से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में दो कम्यूटर ट्रेनों के बीच टक्कर में एक ट्रेन चालक की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए।

रेल ऑपरेटर ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने शनिवार (20 जून, 2026) को पुष्टि की कि लंदन जाने वाली ट्रेनों में से एक के चालक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही 22 लोगों को गंभीर चोटें आईं और 56 अन्य को मामूली चोटें आईं जिनका अस्पताल में इलाज किया गया.

ट्रेन हादसे पर ब्रिटिश पीएम ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक ट्रेन का अगला हिस्सा दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकराता हुआ नजर आ रहा है, हालांकि डिब्बे पटरी पर सीधे खड़े नजर आ रहे हैं। इस दुखद हादसे के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में सुधर रहे हैं हालात! अमेरिकी सेना की देखरेख में 55 व्यापारिक जहाज़ जलमार्ग से पार हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *