पाक उपप्रधानमंत्री ने तेहरान को फोन किया! अमेरिका और ईरान से संयम बरतने की अपील; मध्यस्थ की भूमिका की विश्वसनीयता बचाने की कोशिश?

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने रविवार (12 जुलाई) को अमेरिका और ईरान से संयम बरतने की अपील की. यह अपील ऐसे वक्त की गई है जब ईरान ने अमेरिका के हालिया हमलों के जवाब में अपने पड़ोसी खाड़ी देशों में अमेरिकी एयरबेस को नुकसान पहुंचाया था.

इस्लामाबाद के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गया बयान

यह बयान इस्लामाबाद के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है. बताया गया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बात की है. साथ ही बिगड़ते हालातों पर चिंता भी जताई. दोनों नेता लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं.

डार ने कहा- इलाके में बदलते हालात पर चर्चा हुई.

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बदलते हालात पर चर्चा की. साथ ही सभी पक्षों से तनाव कम करने और संयम बरतने का आग्रह किया। डार ने बातचीत में कहा है कि विवादों को सुलझाने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने का यही एकमात्र तरीका है. डार युद्ध छोड़ने और कूटनीतिक रास्ता बनाए रखने की बात कर रहे हैं।

इधर, ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने रविवार को अपने पिता का बदला लेने का आह्वान दोहराया। बता दें, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला कर दिया था.

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है

जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान पर हमला कर दिया. ईरान ने होर्मुज में एक जहाज पर हमला कर उसमें आग लगा दी. अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान को निशाना बनाया. इसके बाद तनाव और बढ़ गया, जब ट्रंप ने डील खत्म करने का ऐलान कर दिया.

अमेरिका-ईरान युद्ध के 134 दिनों के बाद पहली बार नजर आएंगे नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई! तारीख का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *