ICC की सालाना बैठक से 4 बड़े अपडेट, क्या अब 40 ओवर के होंगे वनडे मैच? क्या फैसले लिए गए

स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में 4 दिनों तक चली ICC की वार्षिक बैठक से चार अपडेट सामने आए हैं। यह बैठक 8 जुलाई से 11 जुलाई तक चली, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. वनडे मैचों में ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 40 करने पर विचार किया गया, लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी. वहीं मॉरीशस को आईसीसी से एसोसिएट मेंबरशिप मिल गई है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल 9 टीमें हिस्सा लेती हैं, लेकिन सालाना बैठक में टीमों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. हालांकि, टीमों की संख्या 12 करने के बाद भी कोई सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल सका। यहां जानें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इस बैठक में क्या फैसले लिए गए।

वनडे फॉर्मेट सिर्फ 50 ओवर का ही रहेगा

वनडे क्रिकेट में बड़े बदलाव किए जाने की खबर आई थी. 1987 विश्व कप से पहले वनडे मैचों की प्रत्येक पारी 60 ओवर की होती थी. अब 39 साल बाद वनडे मैचों में ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 40 करने पर विचार किया गया. अपडेट ये है कि फिलहाल वनडे मैच 50 ओवर के ही होंगे.

WTC टीमों की संख्या नहीं बढ़ेगी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल 9 टीमें हिस्सा लेती हैं. इसमें अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के भी शामिल होने की खबर थी. फिलहाल WTC टीमों की संख्या 9 ही रहेगी. ये 9 टीमें हैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड।

अमेरिका और कनाडा बोर्ड को कोई राहत नहीं

यूएसए क्रिकेट बोर्ड को सितंबर 2025 में निलंबित कर दिया गया था। आईसीसी ने स्वीकार किया कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक से पहले यूएसए बोर्ड पर निलंबन हटाना महत्वपूर्ण होगा, लेकिन अभी निलंबन यथावत रहेगा। दूसरी ओर, कनाडा क्रिकेट बोर्ड को इसी साल जून में निलंबित कर दिया गया था. कनाडा बोर्ड भी कम से कम अभी निलंबित रहेगा।

मॉरीशस ICC का 111वाँ सदस्य बना

मॉरीशस को ICC की सदस्यता मिल गई है, यह ICC की सदस्यता पाने वाला दुनिया का 111वां देश है, जो क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है। मॉरीशस अभी सहयोगी सदस्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:

क्या टेस्ट में जो रूट और अंतरराष्ट्रीय रनों में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *