भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई को पहले टी20 से शुरू होगा. इस सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के मुख्य कोच होंगे. भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है. भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनर
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करेंगे. टीम में प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और ओपनर बल्लेबाज है, लेकिन प्रभसिमरन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इसके बाद नंबर-5 तक बल्लेबाजी क्रम तय है, जिसमें तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा हैं.
रिंकू सिंह को मौका मिलना मुश्किल है
इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है, लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह मिल पाना मुश्किल है. छठे नंबर पर शिवम दुबे और सातवें नंबर पर सूर्यांश शेडगे खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों गेंदबाजी भी करते हैं. ऐसे में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा है.
गेंदबाजी में रवि बिश्नोई मुख्य स्पिनर हो सकते हैं. इसके अलावा आठवें नंबर पर हर्ष दुबे को भी मौका मिलने की उम्मीद है. इस तरह भारत के पास दो स्पिन विकल्प होंगे. तेज गेंदबाजी में प्रिंस यादव के साथ स्पीड स्टार मयंक यादव एक्शन में नजर आ सकते हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव
ये भी पढ़ें-
आईपीएल में पैसों की हेराफेरी का मामला, ललित मोदी मामले में 16 साल बाद अपडेट से हर कोई हैरान!






Leave a Reply