जेम्स कोल्स प्रोफ़ाइल: टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें पहले 5 टी20 और फिर 3 वनडे मैच होंगे. मेजबान इंग्लैंड ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए सोमवार (22 जून) को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का नाम भी शामिल है. 22 साल के कोल्स को पहली बार इंग्लिश टीम का हिस्सा बनाया गया है. अब सवाल यह उठता है कि जेम्स कोल्स कौन है? यहां आपको इनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.
जेम्स कोल्स कौन है?
कोल्स का जन्म 02 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के एलिसबरी में हुआ था। घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत कोल्स को इंग्लिश टीम में जगह मिली.
द हंड्रेड नीलामी में सबसे महंगे बिके
इंग्लिश ऑलराउंडर जेम्स द हंड्रेड 2026 के लिए बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोल्स को लंदन स्पिरिट ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा। कोल्स को 2024 और 2025 में साउदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए देखा गया था। टीम के लिए, कोल्स ने पहले सीज़न में 44 रन और दूसरे सीज़न में 124 रन बनाए।
सबसे कम उम्र में प्रथम श्रेणी पदार्पण
जेम्स कोल्स 16 साल और 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए, जब उन्होंने ओवल में सरे के खिलाफ बॉब विलिस ट्रॉफी में खेला।
जेम्स कोल्स का करियर
कोल्स के घरेलू करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 58 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-ए और 71 टी20 मैच खेले हैं। प्रथम श्रेणी में कोल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 3441 रन बनाए और गेंदबाजी में 74 विकेट लिए। लिस्ट-ए में कोल्स ने 425 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट लिए. बाकी टी20 में कोल्स ने बल्ले से 1373 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 53 विकेट लिए.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टीम
हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
इंग्लैंड बनाम भारत टी20 शेड्यूल
1 जुलाई, डरहम (रात 10 बजे IST)
4 जुलाई, स्ट्रैटफ़ोर्ड (शाम 7 बजे IST)
7 जुलाई, वेस्ट ब्रिजफ़ोर्ड (रात 10 बजे IST)
9 जुलाई, ब्रिस्टल (रात 10 बजे IST)
11 जुलाई, वेस्ट एंड (शाम 7 बजे IST)
यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पक्की, एलएसजी से अलग हुए ऋषभ पंत; सैलरी इतनी कम हो गई





Leave a Reply