अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर तीखा हमला बोला है. मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह से ‘मनगढ़ंत कहानी’ करार दिया और कहा कि वह यह देखकर हैरान और दुखी हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं.
मेलोनी ने बिना किसी झिझक के कहा कि ट्रंप के बयान तथ्यों से कोसों दूर हैं. उन्होंने कहा, ”ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन ये बेहद शर्मनाक है.” इटली के प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ जो सख्ती दिखाते हैं, वही पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ क्यों नहीं दिखती.
कुछ बातों का तुरंत जवाब देना ज़रूरी है – मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने बयान की शुरुआत में कहा, “कुछ बातों का तुरंत जवाब देने की जरूरत है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं. सच कहूं तो मैं बहुत हैरान और हैरान हूं.”
इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
– जियोर्जिया मेलोनी (@जियोर्जियामेलोनी) 19 जून, 2026
मेलोनी ने अपने बयान में यह भी संकेत दिया कि ट्रंप कई वैश्विक नेताओं के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाते हैं जिनकी नीतियां पश्चिमी देशों के हितों के विपरीत मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने ताकत दिखाने में दिखता है.
हालाँकि, उन्होंने अपने बयान के अंत में सबसे कड़ा संदेश दिया। मेलोनी ने स्पष्ट रूप से कहा, “उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए- मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।”
यह भी पढ़ें: G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोलीं मेलोनी, ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं’, देखें वीडियो
“अमेरिका यात्रा रद्द, यह पूरे इटली का अपमान है”
इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा, “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कहे गए गंभीर और अपमानजनक शब्द न केवल मेलोनी, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इस कारण से, मैंने 21 और 22 जून के लिए निर्धारित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।”
प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी के प्रति राष्ट्रपति ट्रम्प के गंभीर और आपत्तिजनक शब्द पूरे इटली को आहत करते हैं। इस कारण से मैंने 21 और 22 जून को होने वाली संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है।
– एंटोनियो तजानी (@Antonio_Tajani) 19 जून, 2026
ट्रंप का दावा
ट्रंप ने दावा किया था कि इटली के प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था. ला7 टीवी को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “जॉर्जिया मैलोनी ने जी7 समिट में मेरे साथ अपनी फोटो खिंचवाने के लिए कहा था. मुझे उस पर दया आ गई, इसलिए मैंने फोटो ले ली. मैं ऐसा नहीं कर सकता था, लेकिन मुझे उस पर दया आ गई. शायद वह खुश होगी कि मैंने उससे बात की. मुझे उससे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी.”
यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा दावा- G7 शिखर सम्मेलन के दौरान साथ में फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी





Leave a Reply