अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ट्रंप की टिप्पणी की खूब चर्चा हो रही है. पीएम मेलोनी और कई अन्य इतालवी नेताओं ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति को करारा जवाब दिया. इसके बाद अब ट्रंप ने इटली को घेरते हुए कहा कि नाटो पर खरबों डॉलर खर्च करने के बावजूद इटली और पीएम मेलोनी ईरान के मुद्दे और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे में शामिल होने के बारे में सोचने को भी तैयार नहीं हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “नाटो पर खरबों डॉलर खर्च करने के बावजूद, इटली और उसके प्रधान मंत्री ईरान के इस्लामी गणराज्य में शामिल होने और इससे होने वाले गंभीर परमाणु खतरे के बारे में सोचने के लिए भी तैयार नहीं हैं। हम दशकों से उनकी रक्षा कर रहे हैं, लेकिन जब हमारी सुरक्षा और दुनिया की सुरक्षा की बात आती है, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं दिखते। यह अच्छी बात नहीं है!”
यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच कतर के गैस टर्मिनल में बड़ा विस्फोट, 54 घायल, 18 लापता
फोटो पर विवाद
ट्रंप ने दावा किया कि मेलोनी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘भीख’ मांगी थी। ट्रंप के इस बयान के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘विनती और अनुरोध’ किया था. इस बयान पर नाराजगी जताते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं और इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते नहीं हैं.”
मेलोनी का करारा जवाब
मेलोनी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं. हमें समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति इस तरह का व्यवहार क्यों करते हैं, खासकर अपने सहयोगियों के साथ. हम चाहेंगे कि वे पश्चिमी देशों के दुश्मनों के प्रति भी यही सख्ती दिखाएं। मेलोनी ने कहा कि राजनीतिक विचारों की परवाह किए बिना, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को अपने करीबी यूरोपीय सहयोगी के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाने या अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: India-US Business Deal: अमेरिका और भारत के बीच कब होगी ट्रेड डील? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने बताया कब पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल





Leave a Reply