बिहार के दानापुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित हेतनपुर घाट पर गंगा नदी में नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह हेतनपुर गांव के 7 बच्चे एक साथ गंगा नदी में स्नान करने घाट पर पहुंचे थे. नहाते समय तीन बच्चे अचानक गहरे पानी की ओर चले गये और डूबने लगे. अपने दोस्तों को डूबता देख वहां मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाने लगे.
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। अपनी जान की परवाह किए बगैर ग्रामीण नदी में कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला.
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पानी से बाहर निकालने के बाद बच्चों को तुरंत दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान हेतनपुर गांव निवासी के रूप में की गई है:
पीयूष कुमार (पिता- धर्मवीर राय)
तेज कुमार (पिता- सत्येन्द्र राय)
प्रिंस कुमार (पिता-अमिताभ राय)
‘हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है…’, जेडीयू काउंसिल की बैठक में निशांत कुमार ने बताया मास्टर प्लान.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, प्रशासन तत्पर है
एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत की खबर जैसे ही हेतनपुर पहुंची, वहां कोहराम मच गया. बच्चों की मांएं अपने कलेजे के टुकड़ों को खोने के गम में बिलख-बिलख कर रोने लगीं। ग्राम प्रधान और कई अन्य लोग भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर अंचलाधिकारी (सीओ) चंदन कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया (पोस्टमॉर्टम आदि) शुरू कराई.
20-20 हजार रुपये की तत्काल सहायता
इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि मृतक बच्चों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है. इसके अलावा राज्य सरकार के प्रावधानों के तहत मिलने वाली अन्य मुआवजा राशि भी परिजनों को जल्द उपलब्ध करायी जायेगी.
भीषण गर्मी के कारण पटना में 22 जून से आज तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश
इनपुट: अभय राज





Leave a Reply