पटना में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार (25 जुलाई) देर रात गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, देर शाम उन्हें सिटी सेंट्रल मॉल से पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें दीघा थाने और फिर नौबतपुर थाने ले गई. इसके बाद देर रात उन्हें जज के आवास पर पेश किया गया.
तेज प्रताप यादव पर पटना में प्रदर्शनकारियों को उकसाने और भड़काने का आरोप है. शनिवार को पूर्व मंत्री बिहार बंद के दौरान पटना पहुंचे थे, जहां हिंसक प्रदर्शन हुआ.
पटना, बिहार: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को छज्जू बाग स्थित पटना जज कॉम्प्लेक्स में एक न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। pic.twitter.com/8xNLhecgBt
– आईएएनएस (@ians_india) 25 जुलाई, 2026
‘छात्रों के अधिकारों के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगा’
इससे पहले यादव पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठा लिया. पुलिस द्वारा ले जाने से पहले गाड़ी का दरवाज़ा पकड़ते हुए यादव ने कहा, “हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार हूं।”
प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप
आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप था. पुलिस की गाड़ियाँ पलट दी गईं. खूब हंगामा हुआ. पेपर लीक मामले में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठन AISA, RYA ने आज बिहार बंद बुलाया था.






Leave a Reply