पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बड़ी हलचल मच गई है, बाबर आजम फिर से टेस्ट टीम के कप्तान बन गए हैं. बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ आज यानी 25 जुलाई से शुरू हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने शान मसूद की जगह ली, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 16 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कर सकी. कप्तान बनने के बाद बाबर ने कहा कि उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बाबर आजम ने कहा कि दोबारा कप्तानी मिलने के बाद वह कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं. बाबर ने कहा कि उनका लक्ष्य खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना और टीम को जीत दिलाना है.
बाबर आजम ने कहा, “मैंने एक कप्तान के रूप में अपने पिछले अनुभव से बहुत कुछ सीखा है और उसी की मदद से मैं इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. अगर भगवान की कृपा रही तो इस बार हम पाकिस्तान के हित में पहले से भी बेहतर फैसले ले पाएंगे.”
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी में अब तक 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें उनकी टीम को 10 बार जीत मिली, 6 मैच हारे और चार मैच ड्रॉ रहे। बतौर कप्तान बाबर आजम ने 20 टेस्ट मैचों में 1727 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक आए. याद दिला दें कि नवंबर 2023 में बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ दी थी.
पाकिस्तान की टेस्ट टीम की हालत इतनी खराब है कि वह पिछली 7 सीरीज में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी पाकिस्तान की टीम पिछड़ती नजर आ रही है, जो WTC 2025-27 चक्र की तालिका में आखिरी स्थान पर है.
खैर, दोबारा कप्तान बनने के बाद बाबर आजम की पहली चुनौती वेस्टइंडीज से है. पहला टेस्ट शुरू हो चुका है और दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:
तीसरे टी20 में कितने बदलावों के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही बता चुके हैं
विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं, फिर भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट कैसे खेलते हैं?






Leave a Reply