नवादा में 8 साल की नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका

बिहार के नवादा जिले में 8 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार को लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार को उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पकरीबरामा थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास मिला. परिजनों ने सोमवार को ही लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

नवादा के एसडीपीओ सुजय कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि लड़की की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रही है.

रोहतास: तुतला भवानी धाम में झरने का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!

पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इस घटना से स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है. शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. वरीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद सड़क जाम हटाया गया. ग्रामीणों ने नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई जारी है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.

इंस्पेक्टर बनने से पहले थम गईं सांसें! दौड़ के दौरान गिरने से एक युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *