पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, सिर फूटा, गाड़ी के शीशे टूटे, भारी हंगामा

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने आज (बुधवार) पटना में विरोध मार्च निकाला. यह मार्च कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय तक निकलना था. इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई. कुछ लोग घायल हो गये और कईयों के सिर टूट गये। भारी हंगामे के दौरान गुस्साये कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये.

‘मारपीट के दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया’

ये मारपीट कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के पास हुई. कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चले. कई कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठियां थीं. कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं तो कई बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हुआ. पुलिस एक तरफा काम कर रही थी. वहीं, कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सड़कों पर विरोध करने आए थे, लेकिन कांग्रेस ने हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बीजेपी चिंतित, कही ये बड़ी बात

सबसे ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता घायल

बताया जा रहा है कि घायलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा है. सभी घायलों को तुरंत कुर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति को देखते हुए आगे रेफरल किया जा सकता है।

पुलिसकर्मियों को भी चोट आयी

इस पूरे प्रदर्शन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कोमल मीना ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि बिना किसी सूचना के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम को घेरने के लिए मार्च निकाला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. कानून व्यवस्था ठीक है. पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं. कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने छोड़ी वॉटर कैनन, छोड़े आंसू गैस, एबीपी रिपोर्टर का सिर फटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *