बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

सफेद गेंद क्रिकेट में कम स्कोर वाले मैचों में एक अलग ही रोमांच होता है। सोमवार को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैच में बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए. इसी बीच बांग्लादेश के 6.5 फीट लंबे गेंदबाज नाहिद राणा ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिम्बाब्वे ने केवल 141 रन बनाने के बावजूद 25 रन से मैच जीत लिया।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में नाहिद राणा ने बांग्लादेश के लिए सबसे बेहतरीन बॉलिंग स्पैल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी फेंके.

20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के चलते जिम्बाब्वे की टीम महज 141 रन पर सिमट गई. नाहिद ने 10 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। ये वनडे इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। इससे पहले बांग्लादेश के लिए वनडे में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड मशरफे मुर्तजा के नाम था, जिन्होंने 2006 में केन्या के खिलाफ 10 ओवर के स्पैल में 6 विकेट लिए थे। नाहिद ने भी सिर्फ 6 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी रेट मुर्तजा (2.6) से बेहतर है।

जिम्बाब्वे की यादगार जीत

इस मैच में जिम्बाब्वे ने 70 के स्कोर तक 8 विकेट खो दिए थे. लेकिन 9वें विकेट के लिए रिचर्ड नगारावा और न्यूमैन न्यामाहुरी के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई. इस तरह जिम्बाब्वे की टीम किसी तरह 141 के स्कोर तक पहुंच पाई. जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने आई तो पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई.

जिम्बाब्वे की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर पारी और 85 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जो टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत भी थी.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, जानिए कौन हुआ बाहर?

ICC लॉन्च करेगा आईपीएल जैसी लीग! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानिए ए टू जेड विवरण

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर; सूची देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *