बिहार: आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात, समर्थकों के दावों से बढ़ा सियासी पारा

त्वरित पढ़ें दिखाएँ

एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित

  • आरसीपी कभी जेडीयू के नंबर दो नेता और नीतीश के करीबी थे.

बिहार की राजनीति में आज एक अलग ही हलचल देखने को मिल रही है. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) अपने समर्थकों के साथ शनिवार (27 जून) को सुबह-सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई है.

इससे पहले आरसीपी सिंह के समर्थकों ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह नीतीश से मिलने उनके 7-सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे थे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात नहीं हो सकी. इन दावों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.

आरसीपी ने क्या दावा किया?

आरसीपी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से मुलाकात हुई. उनसे बातचीत हुई. मुलाकात बहुत आत्मीय थी. उन्होंने इस मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के इन दावों से साफ हो गया है कि आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई थी.

तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी पहुंचीं थाने, अब चोरी मामले में नया विवाद!

समर्थकों के दावों से हड़कंप

वहीं, आरसीपी सिंह के पोस्ट से पहले उनके समर्थकों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया. समर्थकों ने खास तौर पर संजय गांधी और ललन शराफ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इन लोगों ने आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार से मिलने से रोका. समर्थकों ने यह भी कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि आरसीपी सिंह दोबारा जेडीयू में शामिल हों.

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि आरसीपी सिंह जेडीयू में वापसी कर सकते हैं. इसी साल 11 जनवरी को जब पटेल सेवा संघ ने पटना के दारोगा राय पथ स्थित ‘पटेल भवन’ में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था तो उसमें नीतीश कुमार के अलावा आरसीपी सिंह भी शामिल हुए थे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश को अपना ‘अभिभावक’ बताया था और उनके द्वारा किए गए काम की सराहना की थी. इसके बाद उनकी जेडीयू में वापसी की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था. जब उनसे इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि समय आने पर सब पता चल जाएगा.

कभी जेडीयू में नंबर 2 थे

बता दें कि आरसीपी सिंह एक समय नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते थे. वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महासचिव भी रह चुके हैं. हालांकि, दोनों के बीच मतभेद की खबरों के बीच आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था, जिसके बाद जेडीयू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. आरसीपी सिंह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं और जेडीयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

अखिलेश यादव की हां के बीच गठबंधन पर अब भी संशय? यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *