महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के नॉकआउट मुकाबले 30 जून से शुरू होंगे. अब तक केवल इंग्लैंड ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सका है. सेमीफाइनल में बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच मुकाबला है. इस विश्व कप का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय टीम सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर है. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब की तलाश में है तो वहीं इंग्लैंड 17 साल के लंबे खिताबी सूखे को खत्म करना चाहता है। इस बीच भारतीय टीम ऐसी भी है, जिसने कभी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. खैर, जो भी चैंपियन बनेगा वह एक नया इतिहास लिखेगा। यहां जानिए इस बार चैंपियन को कितनी इनामी राशि मिलेगी और क्या यह इनामी राशि पुरुष टी20 विश्व कप से ज्यादा होगी।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी इनामी राशि?
आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 87,64,615 अमेरिकी डॉलर (लगभग 82 करोड़ रुपये) का पुरस्कार पूल निर्धारित किया है। यह पिछले विश्व कप टूर्नामेंट से 10 प्रतिशत अधिक है। इस बार विजेता को करीब 21.8 करोड़ रुपये और उपविजेता को करीब 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.
2026 महिला विश्व कप की पुरस्कार राशि पुरुष विश्व कप की तुलना में लगभग 2.5 करोड़ रुपये कम है। 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की विजेता टीम इंडिया को 24.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि महिला चैंपियन टीम को लगभग 21.8 करोड़ रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया या नहीं? फिफ्टी को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन? जानिए पूरी कहानी
पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर, फिर भी मिलेगी इनामी राशि!
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी. पाकिस्तान की बात करें तो वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो चुका है. आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर (लगभग 2.05 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
4 हार के बाद पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, नीदरलैंड्स को 37 रन से हराकर बचाई लाज.






Leave a Reply