News4Life

Life Changing News & Views

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

उत्तर बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के कटिहार, अररिया, सीतामढी और सुपौल जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है.

इसके अलावा किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा में भी तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर और वैशाली जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बेगूसराय गैंग रेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार

दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है

हालांकि, दक्षिण बिहार के भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगुसराय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. देर रात भी मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जो रात 2:35 बजे से सुबह 5:35 बजे तक सक्रिय रहा. इनमें नालंदा, पटना, बेगुसराय, लखीसराय, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर, सारण, औरंगाबाद, गयाजी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, शिवहर, सीतामढी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है, जबकि पटना जिले के पूर्वी इलाके के कुछ ब्लॉकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. लेकिन आज भी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. आज भी अधिकांश जिलों में दिन भर गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. पटना के तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

बिहार में मॉनसून के और आगे बढ़ने की संभावना है

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक फिलहाल बिहार में मानसून कई दिनों से मुजफ्फरपुर में रुका हुआ है. मंगलवार 23 जून से देश के कई राज्यों में मानसून के विस्तार की संभावना है, बिहार में भी मानसून के विस्तार की प्रबल संभावना है.

दक्षिण बिहार में जल्द ही मॉनसून आ सकता है

अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो जल्द ही पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में मॉनसून दस्तक दे सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट की भी संभावना जताई है.

NEET दोबारा परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! फर्जी अभ्यर्थी बनकर आए थे कई डॉक्टर और मेडिकल छात्र, 9 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *