बिहार के जहानाबाद में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग, 6 लोगों को गोली लगी

बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर गोलीबारी में छह लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैती-पीपर गांव में हुई. यहां फल्गु नदी से बालू उठाव को लेकर गिंजी और चैती-पीपर गांव के बीच विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों ने जमकर गोलीबारी की.

पुलिस के अनुसार एक पक्ष से अजय राम, दिनेश राम, सुधीर राम, विजय राम व रेशम कुमारी घायल हो गये. दूसरे पक्ष से गिंजी गांव के विष्णु कुमार व रामपुर के सुधीर शर्मा घायल हो गये. सुधीर शर्मा की हालत गंभीर है, उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत स्थगित, ये है वजह

40-50 लोगों का ग्रुप हथियार लेकर पहुंचा था.

घायल महिला रेशम कुमारी ने बताया कि वह घर के पास बैठी थी तभी 40-50 की संख्या में लोग हथियार के साथ पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें कई लोगों को गोली लगी है.

दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि सुधीर शर्मा बाइक से हुलासगंज बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच दो गांवों के बीच गोलीबारी चल रही थी. एक गोली सुधीर शर्मा के सीने में लगी. जिससे वह वहीं गिर पड़े, बाद में जानकारी मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि बालू उठाव के विवाद में गोलीबारी हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से दो घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया है.

मॉनसून की बेरुखी के कारण पूरे बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हैं, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *