बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की उठी मांग, पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्टर

राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी है. इसको लेकर पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बिहार का भावी नेता बताया गया है. पोस्टर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की तस्वीर दिख रही है.

इस पोस्टर के जरिए सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के बीस साल के कामकाज की तारीफ की गई है. इस पर ‘बीस साल बेमिसाल’, मिशन विकास बिहार 2040 लिखा हुआ है। भारत रत्न की मांग को लेकर उन्होंने लिखा, ‘जीवन सेवा का स्वर्णिम उदाहरण और एकता, न्याय और समावेशी विकास का विश्व कीर्तिमान रचने वाले नीतीश सेवक भारत रत्न पुरस्कार की मांग कर रहे हैं.’

‘नकली राम भक्त…दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे’, प्रसाद चोरी के विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

‘नीतीश का मिशन अधूरा, निशांत करेंगे पूरा’

इसमें निशांत कुमार के बारे में लिखा गया है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा है, निशांत कुमार इसे पूरा करेंगे. यह पोस्टर बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लगाया है. इससे पहले भी नीतीश कुमार को भारत का सर्वोच्च सम्मान देने की कई बार मांग उठ चुकी है.

मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार के शामिल होने की चर्चा

वहीं, पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच कहा जा रहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी कैबिनेट में बड़ा पद दिया जाएगा. आपको बता दें कि नीतीश कुमार को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा जोर पकड़ रही है.

निशांत कुमार ने एमएलसी पद की औपचारिक शपथ ली

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली. निशांत समेत 10 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली है.

पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए राहुल गांधी पहुंचेंगे मुसल्लहपुर हाट, छात्रों से करेंगे बातचीत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *