IND vs ENG 2nd T20Weather: रद्द हो सकता है भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20, मैनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; मौसम रिपोर्ट पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था, आज के मैच में भी बारिश की आशंका है. पढ़ें आज के मैच की मौसम रिपोर्ट.

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है. 11 टॉस के बाद भारत की प्लेइंग का खुलासा होगा, जिसमें आज वैभव सूर्यवंशी का नाम होने की संभावना है. माना जा रहा है कि वह पिछले 4 मैचों में फ्लॉप रहे संजू सैमसन की जगह खेल सकते हैं.

ऑल ट्रैफर्ड में टीम इंडिया का तीसरा मैच

भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर 2 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे एक में हार और एक में जीत मिली है. पिछली बार जब दोनों इसी मैदान पर आमने-सामने हुए थे तो भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

इस मैदान पर पहले कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए थे, जिनमें से 3 मैच रद्द हो चुके हैं. 10 मैचों में से 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 6 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है.

यह भी पढ़ें- ‘कोई देरी न हो…’, वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

IND vs ENG दूसरे T20 में कैसा रहेगा मौसम?

आपको बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 दोपहर का मैच है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. स्थानीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की 20 फीसदी संभावना है और 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. पूरे मैच के दौरान बारिश की आशंका रहेगी, बादल छाए रहेंगे.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की ‘न्यू चैप्टर’ कहानी ने मचाया तहलका, डेब्यू का संकेत या नया सरप्राइज?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *