News4Life

Life Changing News & Views

बेगूसराय गैंग रेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून को हुए एक महिला के साथ बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के बाद जब मामले ने मीडिया में तूल पकड़ा तो पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. अब एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार और एक अन्य आरोपी अमर निषाद उर्फ ​​मक्का मदीना को गिरफ्तार कर लिया है.

फ़रीदाबाद और दियारा से हुई गिरफ़्तारियां

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिप रहे थे। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इस बीच दूसरे आरोपी अमर निषाद को पुलिस ने स्थानीय दियारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

भीषण गर्मी के कारण पटना में 22 जून से आज तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश

हथियार व बाइक बरामद, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है. अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसपी मनीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

बेगुसराय एसपी मनीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 11 जून को चकिया थाना क्षेत्र में 5 अपराधियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था, जिसकी प्राथमिकी 13 जून को दर्ज की गई थी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मुख्य आरोपी नीतीश कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है.

एसआईटी और एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सदर एसडीपीअो-1 आनंद कुमार पांडे और सदर एसडीपीअाे-2 दुर्गा शक्ति कर रहे हैं. इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल, डीआईयू और एसटीएफ की टीमें शामिल थीं. एसपी मनीष ने दावा किया है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस हाईप्रोफाइल मामले में फरार चल रहे बाकी 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

‘हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है…’, जेडीयू काउंसिल की बैठक में निशांत कुमार ने बताया मास्टर प्लान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *