भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव में हुए चर्चित भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में न्याय की मांग तेज होती जा रही है. भरत तिवारी की मौत के बाद जहां पीड़ित परिवार को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है, वहीं अब 24 जून को बिलौटी गांव में महापंचायत की तैयारी शुरू हो गई है. दावा किया जा रहा है कि इस महापंचायत में बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.
पिछले सोमवार को भरत तिवारी के परिवार के लोग बिहटा स्थित जन सुराज बिहार नवनिर्माण आश्रम गए और प्रशांत किशोर से मुलाकात की. परिजनों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. न्याय की मांग की. मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने परिवार को कानूनी और सामाजिक स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. परिवार के सदस्यों ने उन्हें 24 जून को बिलौटी गांव में आयोजित होने वाली सर्व समाज महापंचायत में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया। प्रशांत किशोर बुधवार को बिलौटी जाएंगे।
शिव मंदिर परिसर में महापंचायत की तैयारी
आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि 24 जून को दोपहर 12 बजे गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. आयोजन का मुख्य उद्देश्य भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना और आगे की रणनीति तय करना बताया जा रहा है.
महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पोस्टर और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है. आयोजकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बल्कि न्याय और सामाजिक एकजुटता का मंच है. इसमें सभी जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है.
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के खिलाफ उतरे जीतन राम मांझी? दलित और मुस्लिम का एंगल जोड़ा
एक लाख लोगों के जुटने का दावा
ग्रामीण और आयोजन से जुड़े पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे गांव के लोग महापंचायत की तैयारी में जुटे हैं. आने वाले लोगों के बैठने, पानी, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। उनके मुताबिक यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति या संगठन की आवाज नहीं है, बल्कि समाज की सामूहिक आवाज है. पंकज त्रिपाठी ने दावा किया कि महापंचायत में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है.
प्रशासनिक अनुमति के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है और समाज स्वत: न्याय की मांग को लेकर आगे आ रहा है. उन्होंने कहा कि महापंचायत का मकसद किसी भी तरह का टकराव पैदा करना नहीं बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना है.
ये भी पढ़ें- सर! भरत तिवारी पर बोलें, बीजेपी नेता ही उठा रहे हैं सवाल, ये सुनकर सीएम सम्राट ने दी ये प्रतिक्रिया





Leave a Reply