मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें काम में तेजी लाने के साथ-साथ कई रूटों पर मेट्रो ट्रेन शुरू करने पर भी बड़े फैसले लिये गये. हाल ही में मलाई पकड़ी स्टेशन से बैरिया बस स्टैंड तक मेट्रो सेवा शुरू हुई है. पहले भूतनाथ से बैरिया बस स्टैंड तक परिचालन चल रहा था. अब 6.3 किलोमीटर का मेट्रो परिचालन शुरू हो गया है जो 16 मिनट में पूरा हो रहा है. हालांकि, खेमनीचक स्टेशन पर काम अधूरा होने के कारण मेट्रो का ठहराव नहीं है.
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मीठापुर से खेमानी चक तक 3.1 किमी के एलिवेटेड स्ट्रेच को चालू करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित किया गया है. राजेंद्र नगर स्टेशन/मलाही पकड़ी रैंप से आकाशवाणी स्टेशन/पटना जंक्शन शाफ्ट तक 8 किमी भूमिगत स्ट्रेच को चालू करने का लक्ष्य वर्ष 2028 निर्धारित किया गया है. मुख्य सचिव ने आपसी समन्वय के साथ काम करने और साप्ताहिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया ताकि पटनावासियों के मेट्रो के सपने को जल्द ही साकार किया जा सके.
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीतने वाली बात, ‘सरकार को चाहिए…’
पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें परियोजना की वर्तमान भौतिक और वित्तीय प्रगति, समयसीमा, फंड आवश्यकताओं और आगामी यातायात डायवर्जन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रोजेक्ट की गति तेज करने और समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया.
कार्य की गति दोगुनी करने का निर्देश
मुख्य सचिव ने छह साल का समय बढ़ने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को काम की गति दोगुनी करने का निर्देश दिया ताकि परियोजना को संशोधित लक्ष्य के भीतर पूरा किया जा सके। इसके साथ ही डिपॉजिट कार्यों के तहत चल रहे ठेकों के लिए 1100 करोड़ रुपये का आवश्यक फंड फ्लो लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वित्तीय बाधाओं के कारण काम न रुके।
प्रत्यय अमृत ने विकास भवन, विद्युत भवन और पटना चिड़ियाघर स्टेशनों के आसपास प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन योजनाओं की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो. इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल तैनात किये जाएं.
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि विकास भवन और विद्युत भवन स्टेशन के निर्माण में चिह्नित बाधाओं (जैसे एसबीआई एटीएम, पुलिस बूथ, फल की दुकानें और संबंधित भवनों की चहारदीवारी) को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अविलंब दूर करने की कार्रवाई की जाये.
बिहार विधानसभा में आज कई अहम बिल पेश होंगे, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.






Leave a Reply