राजद से इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह अब राजद में नहीं लौटेंगे. मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को एबीपी न्यूज से बात करते हुए यह बात कही. उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी में तेजस्वी यादव की बात नहीं सुनी जा रही है.
मृत्युंजय तिवारी ने सलाह दी कि तेजस्वी यादव को सोचना होगा. दिशाहीन होने से काम नहीं चलता. कुछ लोग खुद को इतना बड़ा नेता समझने लगे हैं कि तेजस्वी यादव की बात भी नहीं सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजद पतन की ओर है. मेरे इस्तीफे से हर कार्यकर्ता नाराज है.
‘आश्वासन के बावजूद कुछ नहीं हुआ’
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में उन्हें बार-बार अपमानित करने की कोशिश की गई. उन्होंने इसकी शिकायत तेजस्वी समेत कई वरिष्ठ नेताओं से की थी. सभी ने आश्वासन दिया था कि वे मामले को उठाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ”2014 में जब राजद सबसे खराब स्थिति में थी, तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बुलाकर पार्टी का प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी बनाने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया. “मैंने हमेशा पार्टी नेताओं के विचारों और विचारधारा को आगे बढ़ाया, लेकिन मुझे अपमानित किया गया।”
उन्होंने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते मेरे पास राजद से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. पार्टी के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला.
यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान, पीएम मोदी का जिक्र कर कहा- ‘हालात बिगड़े तो…’
बीजेपी ने भी राजद पर हमला बोला
इस पूरे मामले पर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, “बिहार में विपक्ष के नेता, लालू जी के युवराज तेजस्वी कहां हैं? उन्हें जंतर-मंतर की चिंता है लेकिन अपनी पार्टी की चिंता नहीं है. बाकीपुर में चुनाव है, तेजस्वी अपने कार्यकर्ताओं की भी चिंता करने में सफल नहीं हुए तो बिहार की चिंता कैसे करेंगे? तेजस्वी जी, बार-बार बताना पड़ रहा है, आप बिहारी नहीं हैं लेकिन देश से बाहर जाते हैं, कहां जाते हैं, क्या करते हैं, किससे मिलते हैं?”
एबीपी न्यूज के सवाल पर कि क्या राजद विधायक-सांसद भागने वाले हैं? इस पर उन्होंने कहा कि राजद खत्म होने वाली है. राजद में भगदड़ मचने वाली है. राजद का भविष्य खत्म होने वाला है.
यह भी पढ़ें- बिहार में परिसीमन से बढ़ेगी पंचायतों और वार्डों की संख्या, कितना लगेगा होल्डिंग टैक्स? जानना






Leave a Reply