रोहित शर्मा 19 जुलाई को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित इसी मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे. हालांकि, इस संबंध में रोहित या बीसीसीआई की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
यह पहली बार नहीं है कि रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें सामने आई हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था, इसके बाद भी रोहित के संन्यास को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. 7 मई को उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद ‘हिटमैन’ ने कहा था कि जब उनका मन कहेगा ‘अब और नहीं’, तब वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.
संन्यास पर क्या सोचते हैं रोहित शर्मा?
पिछले साल की बात है जब रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट संन्यास के बाद एक इंटरव्यू में कहा था, “जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर जो करना चाहता हूं वह नहीं कर पा रहा हूं, मैं खेलना बंद कर दूंगा. लेकिन अभी के लिए मेरा मानना है कि मैं जो कर रहा हूं उससे टीम को मदद मिल रही है.”
यह भी पढ़ें: रोहित ने लगाया विराट को गले, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों से मचा हड़कंप, पहले कब आई थी ऐसी फोटो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास?
क्या सच में संन्यास लेंगे रोहित?
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा से कहा है कि वह 2027 वर्ल्ड कप की योजना में शामिल नहीं हैं. बताया गया कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता यशस्वी जयसवाल को मौका देना चाहते हैं, जो काफी समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें:
India vs ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये खिलाड़ी






Leave a Reply