News4Life

Life Changing News & Views

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, कहा- ‘ऐसा लगता है कि…’

राम मंदिर (अयोध्या, यूपी) में चढ़ावे और दान के कथित गबन की जांच चल रही है। इस बीच विपक्ष की ओर से भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिना एफआईआर के एसआईटी के गठन पर सवाल उठाए हैं.

‘गबन में शामिल किसी को बचाने की कोशिश’

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन पर कहा, “जब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक ऐसा लगता है कि लीपापोती हो रही है, जो लोग इस पूरे गबन में शामिल हैं, उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है… इसमें एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी, इसके बाद जो लोग आरोपी थे, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए था, पूछताछ की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया…”

‘एसआईटी बनाओ या कुछ और…’

पूछा गया कि बिना एफआईआर के एसआईटीएच के गठन से आप लोग खुश नहीं हैं? इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, “बिल्कुल… हमारा मानना ​​है कि छोटा सा भी मामला हो तो एफआईआर दर्ज होती है… तो पहले आप एफआईआर दर्ज करें… उसके बाद अगर एफआईआर के जरिए जांच हो और पुलिस जांच करे तो तुरंत कुछ नतीजे आ सकते हैं। एसआईटी बनाना या ऐसी कोई व्यवस्था करना, किसी जज से जांच कराना, ये एक लंबी प्रक्रिया है।”

यह भी पढ़ें- सुपौल फूड प्वाइजनिंग: सुपौल में श्राद्ध का भोज खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, मरी हुई छिपकली मिली

राम मंदिर मामले में ताजा अपडेट क्या है?

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन की जांच एसआईटी कर रही है. एसआईटी ने राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की भी सलाह दी है. सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर में दान के पैसे गिनने वाले लोग बदल दिए गए हैं. बैंक ने पैसे गिनने वाली टीम भी बदल दी है.

सूत्रों के मुताबिक इस प्रक्रिया में तैनात स्वयंसेवकों की ड्यूटी में भी बदलाव किया गया है. निगरानी के लिए भी अलग से लोगों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पहले से तय नियमों का अब सख्ती से पालन किया जा रहा है. ड्रेस कोड व्यवस्था लागू की गई है। अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या निकलकर आता है।

ये भी पढ़ें- NEET दोबारा परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! फर्जी अभ्यर्थी बनकर आए थे कई डॉक्टर और मेडिकल छात्र, 9 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *