रोहित शर्मा: क्या रोहित शर्मा को टीम से निकालने की हो रही है साजिश? ‘हिटमैन’ पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव?

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित शर्मा अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच लॉर्ड्स में खेलेंगे. उनके मुताबिक रोहित आगे भी खेलना जारी रखेंगे. लेकिन फिर सवाल उठता है कि आखिर रोहित पर इतना दबाव क्यों डाला जा रहा है? बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ऐसी खबरें क्यों दे रहे हैं, मीडिया में ऐसी बातें क्यों ला रहे हैं जिससे ‘हिटमैन’ पर दबाव बनेगा. क्या लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर यह उनका आखिरी मौका है? अच्छा प्रदर्शन करके वह टीम में बने रह सकते हैं और अगर फ्लॉप रहे तो बाहर हो जाते हैं.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सीमित ओवरों में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड वैसे भी अच्छा नहीं रहा है. यहां खेले गए 2 वनडे मैचों में उन्होंने 15 रन बनाए, जो एक ही मैच में बने थे. अन्य मैचों में वह शून्य पर आउट हुए. टी20 में भी उन्होंने इस मैदान पर 2 मैच खेले, एक मैच में 5 और दूसरे में 9 रन बनाए. रोहित ने लॉर्ड्स में सफेद गेंद क्रिकेट में 4 मैच खेले, जिसमें कुल मिलाकर केवल 29 रन बनाए।

क्या रोहित शर्मा को लॉर्ड्स में आखिरी मौका दिया गया है?

आग के बिना धुआं नहीं होता. बेशक बीसीसीआई रोहित के संन्यास की खबरों से इनकार कर रही है, लेकिन फिर भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि बीसीसीआई से जुड़े लोग ऐसी बातें मीडिया में क्यों ला रहे हैं. इससे आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. अगर वह लॉर्ड्स में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो संभव है कि चयनकर्ता उन्हें बाहर न करें लेकिन उससे पहले वह खुद संन्यास ले लें. हालांकि रोहित 2027 विश्व कप तक खेलना चाहते हैं, लेकिन हालात बदलते नजर नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; पूरी सूची देखें

रोहित शर्मा ने 2026 में 8 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक अफगानिस्तान के खिलाफ आया है. छह बार तो वह 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सके. उनके बल्ले से आखिरी शतक पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा, वह संघर्ष करते नजर आए और साफ नजर आ रहा था कि वह दबाव में खेल रहे हैं. पहले वनडे में उन्होंने 11 रन बनाने के लिए 21 गेंदें खेलीं, दूसरे मैच में 47 गेंदें खेलीं और 26 रन बनाए. ये उनकी बैटिंग स्टाइल को सूट नहीं करता.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे कब है?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे रविवार, 19 जुलाई को है, जो सीरीज का निर्णायक मैच है। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने और दूसरा इंग्लैंड ने जीता है, अब जो तीसरा मैच जीतेगा वह सीरीज अपने नाम कर लेगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *