भारतीय टीम का अगला बड़ा लक्ष्य आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 है। टीम इंडिया लगातार बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब उसकी नजर अगले विश्व कप पर है। इसी बीच पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है. उनकी टीम में कुछ नाम अपेक्षित हैं, लेकिन कुछ फैसले ऐसे भी हैं जिन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।
रोहित और गिल पर जताया भरोसा
वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा और शुबमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी है. तीसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा गया है, जबकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह मिली है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल को सौंपी गई है.
ऑलराउंडर्स में हार्दिक और अक्षर का चयन
जाफर ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को अपनी टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया है. उन्होंने टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों खिलाड़ियों को अहम माना. हालांकि, सबसे बड़ा फैसला था रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना. जाफर ने अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर 12वें खिलाड़ी इशान किशन को चुना है.
शमी और सिराज की गेंदबाजी में वापसी
वसीम जाफर की टीम में सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर है. उन्होंने जसप्रित बुमरा के साथ-साथ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों गेंदबाज फिलहाल भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जाफर का मानना है कि उनका अनुभव विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव को सौंपी है. इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में कुलदीप को मौका नहीं मिला, लेकिन जाफर ने उन्हें अपनी टीम का मुख्य स्पिनर चुना है.
अनुभव और संतुलन पर जोर
जाफर द्वारा चुनी गई टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल सकता है. उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जिन्होंने बड़े मैचों का दबाव झेला है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- टेस्ट में कैसा रहा है रवींद्र जड़ेजा का रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
वसीम जाफर की चुनी गई वर्ल्ड कप 2027 की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें- कौन हैं सारांश जैन? पहली बार भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली






Leave a Reply