‘सरकार ने न सिर्फ अपनी कब्र खोदी बल्कि…’, छात्र संघ अध्यक्ष की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव

बिहार के पटना में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है. छात्रों को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव सरकार पर भड़क गए हैं. पप्पू यादव ने हिरासत में लिए गए छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

पप्पू यादव ने लिखा, ”छात्र आंदोलन का दमन नहीं सहेगा बिहार!” उन्होंने आगे लिखा, “बेगूसराय, कटिहार, जहानाबाद में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज और फायरिंग, वहीं पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर को गिरफ्तार कर सरकार ने न सिर्फ अपनी कब्र खोद ली है, बल्कि जल्द ही खुद उसमें दफन होने जा रही है.”

धर्मेंद्र प्रधान के बारे में क्या बोले पप्पू यादव?

पप्पू यादव ने धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने लिखा, ”धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधान जी की कौन सी नस दबा दी है, जिसके कारण प्रधान जी अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने से डर रहे हैं?” उन्होंने आगे लिखा, “प्रधान जी (पीएम), आप मंत्री प्रधान के लिए खुद का बलिदान क्यों दे रहे हैं? मैंने पहली बार इतना कमजोर पीएम देखा है।”

पप्पू यादव ने 22 जुलाई को एक पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करने से क्यों डर रहे हैं? अगर वह एक मंत्री प्रधान का इस्तीफा नहीं ले सकते, तो देश को ऐसे कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है.” उन्होंने मांग की कि मंत्री नहीं तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ

NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार (22 जुलाई) को पटना में राजभवन की ओर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पुलिस और हजारों छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई.

इस दौरान छात्रों से शांतिपूर्वक वापस लौटने को कहा गया. जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने शुरू में पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े. करीब 20 मिनट की झड़प के बाद प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेड को तोड़ने में कामयाब हो गये और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गये.

‘ऐसी तानाशाह सरकार का सामना किया जिसे अंग्रेज…’, पेपर लीक पर राजद सांसद का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *