भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर बारिश का साया, जानें मैच के दौरान मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश आ गई और फिर इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी. घंटों इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया. अब आज यानी शनिवार 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे हैं.

दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के वक्त कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मैनचेस्टर में बारिश की संभावना 57 फीसदी तक है. इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल छाए रहेंगे। मैच के समय बारिश होने की 55 फीसदी संभावना है. शाम को करीब 2 घंटे तक बारिश होने का अनुमान है. यानी पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है.

दूसरा टी20 मैच शाम 7 बजे शुरू होगा

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसका मतलब है कि पहले टी20 की तरह फैंस को देर रात तक जागना नहीं पड़ेगा. पहला टी20 भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ, लेकिन दूसरे टी20 का टॉस शाम 6.30 बजे होगा और मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.

इस मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया ने एक मैच जीता है, जबकि एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना आखिरी टी20 मैच साल 2018 में खेला था, जहां भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. भारतीय टीम के लिए इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में भी डेब्यू नहीं करेंगे, कोच के इस बयान से सब कुछ साफ हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *