जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी रविवार (जुलाई 05, 2026) को बिलौटी पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. मामले को समझें और न्याय का भरोसा दिलाएं. दोषियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कही. यह भी कहा कि पूरी घटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अवगत कराया जायेगा.
बिलौटी पहुंचते ही मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मंत्री ने कहा कि वह पहले भी आना चाहते थे, लेकिन ब्राह्मण समाज में असामयिक मृत्यु के बाद किये जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए उन्होंने 13वीं के बाद आने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि जवान बेटे की मौत किसी भी पिता के लिए सबसे बड़ा दुख होता है और ऐसे समय में राजनीति नहीं बल्कि सहानुभूति जरूरी है.
‘परिवार के बारे में ऐसी कई बातें…’
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि परिवार के बारे में कई ऐसी बातें सामने आई हैं जिनकी उन्हें पहले जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि अब वह पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के सामने पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि परिवार और ग्रामीणों द्वारा बताई गई बातों की जांच होनी चाहिए. सरकार न्यायिक जांच करा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया ‘हीरो’, क्या प्रशांत किशोर खुद बनेंगे राजनीति के सुपरस्टार?
वहीं अशोक चौधरी ने भरत तिवारी की पिस्टल को लेकर भी बड़ा बयान दिया. कहा, ”इसकी जांच होनी चाहिए कि यह असली था या डमी.”
‘डीएसपी का प्रमोशन नहीं, सिर्फ ट्रांसफर’
शाहपुर के पूर्व एसडीपीओ भरत तिवारी मामले में उनकी नयी पोस्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि मीडिया में यह गलत प्रचारित किया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी को प्रोन्नति मिल गयी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी को पदोन्नत नहीं किया गया है बल्कि केवल तबादला किया गया है ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें.
गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगते ही तुरंत सजा नहीं दी जा सकती. उन्होंने मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे भी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फांसी दी गई थी.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का सियासी डेब्यू, बीजेपी के गढ़ में लगाएंगे सेंध!






Leave a Reply