तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के 10 विकेट और साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका ए को 10 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम इंडिया पूरी तरह से श्रीलंकाई टीम पर हावी रही. भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए सिर्फ 33 रनों की जरूरत थी. टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाए और 10 विकेट से मैच जीत लिया. गुरनूर बरार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए.
मैच की बात करें तो इंडिया ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए ने कप्तान सहान अराचिगे के 127 रनों की मदद से 366 रन बनाए. भारत की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए. जबकि यश ठाकुर को 2 विकेट मिले.
भारतीय टीम ने पहली पारी में साई सुदर्शन के 168 रन, देवदत्त पडिकल के 94 रन, सारांश जैन के 70 रन और कप्तान ध्रुव जुरेल के 53 रन की मदद से 543 रन बनाकर श्रीलंकाई टीम पर 177 रन की बढ़त ले ली. श्रीलंका के लिए केशर नुवांथा ने 5 विकेट लिए.
श्रीलंका की दूसरी पारी 209 रन पर सिमट गई. एशेन बंडारा ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने 6, सारांश जैन ने 2, जबकि आकिब नबी और यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।
जीत के लिए मिले 33 रनों के लक्ष्य को भारतीय ए टीम ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर हासिल कर लिया और 10 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है. सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था.
भारत की मुख्य टीम अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा भी करेगी. सीनियर टीम में ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को शामिल किये जाने की संभावना है. ऐसे में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज से मिला अनुभव टीम इंडिया (सीनियर) के लिए मददगार साबित होगा.
ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया को अकेले दम पर हराने वाले जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की जीत पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा






Leave a Reply