बुरे फंसे दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग का आरोप; कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर मामले में अभिषेक सहित दो लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। आपको बता दें कि अभिषेक पश्चिम बंगाल से आते हैं। वह बंगाल के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की अदालत ने हुगली के मगरा थाने की पुलिस को आदेश दिया कि आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तुरंत जब्त कर लिया जाए, ताकि किसी भी तरह की निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल न हो सकें.

प्यार का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न

छात्रा का आरोप है कि प्यार का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया. साथ ही निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए, जिसके जरिए ब्लैकमेल किया गया. अभी तक पुलिस किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त नहीं कर सकी है.

छात्रा के वकील रणदेव सेनगुप्ता और आकाश गंगोपाध्याय ने अदालत को बताया कि कई अन्य महिलाओं को भी इसी तरह के जाल में फंसाया गया है और ब्लैकमेल किया गया है.

अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी

पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. कोर्ट ने पुलिस को अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 11 अगस्त तक पेश करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई भी 11 अगस्त को होगी.

अभिषेक पोरेल का आईपीएल करियर

2023 में दिल्ली कैपिटल्स के जरिए आईपीएल डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल अभी भी उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 35 मैच खेले हैं। इन मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 25.63 की औसत और 145.36 की स्ट्राइक रेट से 769 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 65 रन रहा.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत के इन दो राज्यों में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *