वेस्टइंडीज की टीम 25 जुलाई से 6 अगस्त तक पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार कैरेबियाई टीम में शामिल किया गया है।
जोशुआ बिशप को क्षेत्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने पिछले तीन वेस्ट इंडीज चैंपियनशिप सीज़न में बारबाडोस प्राइड और वेस्ट इंडीज अकादमी के लिए कुल 91 विकेट लिए हैं। जोशुआ ने 25 प्रथम श्रेणी मैचों में 116 विकेट लिए हैं, जबकि 54 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 79 विकेट हैं।
रोस्टन चेज़ टीम की कमान संभालेंगे. दाएं हाथ की तर्जनी में चोट के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में नहीं खेल सके। जोमेल वारिकन उप-कप्तान होंगे। चयनकर्ताओं ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने वाली मुख्य टीम को बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4…, वैभव सूर्यवंशी ने पहली इंटरनेशनल फिफ्टी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूट गए
वहीं, बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की 2024 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मैकेंजी सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में वनडे मैचों के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। मैकेंजी का घरेलू प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है; उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में छह पारियों में 64.6 की औसत से 323 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ व्यक्तिगत कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
सीरीज का पहला मैच 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त तक ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल में होगा. फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम WTC स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है.
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैग्नारिन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कवीम हॉज, शाई होप, अमीर जंगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स।
बतौर कप्तान अपनी पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसे दिया जीत का श्रेय?






Leave a Reply