चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कोचों में से एक फ्लेमिंग का 17 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया. अब फ्रेंचाइजी नए हेड कोच की तलाश में जुटी हुई है. इसी बीच भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि सीएसके को अब एक नए युग की शुरुआत करनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी कोचिंग की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए उनसे बेहतर कोई विकल्प नहीं होगा.
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, अश्विन ने कहा, ‘स्टीफन फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धोनी की सोच एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती थी. फ्लेमिंग को पता था कि धोनी कैसे फैसले लेते हैं और धोनी भी समझते थे कि फ्लेमिंग टीम के लिए कितने अहम सहयोगी हैं. दोनों की सफल साझेदारी लंबे समय तक चली. अब चेन्नई सुपर किंग्स को भविष्य की ओर बढ़ने की जरूरत है.
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर धोनी मुख्य कोच बनने के लिए तैयार हैं तो सीएसके के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को ऐसे कोच की तलाश करनी होगी जो खुद फैसले लेने और उनकी जिम्मेदारी लेने में सक्षम हो.
अश्विन का मानना है कि नया मुख्य कोच कोई भी बने, उसके सामने चुनौती आसान नहीं होगी. इसकी वजह ये है कि महेंद्र सिंह धोनी आज भी टीम के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं और टीम चयन समेत कई अहम फैसलों पर उनकी राय अहम रहती है.
अश्विन ने कहा, ‘नए कोच के सामने शुरुआत में कुछ अनिश्चितताएं जरूर रहेंगी. महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा नाम हैं और आज भी वह टीम चयन समेत कई अहम चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें- स्पेन बनाम अर्जेंटीना फ़ाइनल: जिसे कभी लियोनेल मेसी ने अपनी गोद में उठाया था, अब वर्ल्ड कप फ़ाइनल में उसी लैमिन यमल से मुकाबला होगा.
स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में आईपीएल के पहले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स में एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए। इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच का पद संभाला। उनके कार्यकाल के दौरान, सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीतीं। इसके अलावा टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल फाइनल खेला।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: किंग कोहली के बल्ले से लिखी जा सकती है नई कहानी, आज टूट सकता है ये रिकॉर्ड






Leave a Reply