राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कोच बनेंगे या नहीं, इसका जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में पल रहा है. हालांकि, कोच बनने की रेस में वह सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट टीम के कोच पद से हटने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड नए कोच की तलाश में जुटा हुआ है. इस बीच द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन दावेदारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है उनमें राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है. उनके साथ एंडी फ्लावर और रिचर्ड डाउसन जैसे अनुभवी नाम भी चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ ‘फ्लॉप’ के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां किया डेब्यू, सामने आईं तस्वीरें
रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ को उनके लंबे कोचिंग अनुभव और खिलाड़ियों को तैयार करने की क्षमता के कारण मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला. इसके बाद टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी जीता. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है.
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राहुल द्रविड़ फिलहाल फुल टाइम कोचिंग करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं. माना जा रहा है कि अगर उन्हें कोई ऐसा रोल मिले जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिले तो वह इस पर विचार कर सकते हैं। इस कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकता है.
राहुल द्रविड़ के अलावा एंडी फ्लावर को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है. फ्लावर पहले इंग्लैंड के टेस्ट कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी. इसके अलावा रिचर्ड डाउसन, माइक हेसन, कुमार संगकारा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नामों पर भी चर्चा हो रही है।
अब सभी की निगाहें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अगले फैसले पर हैं. अगर राहुल द्रविड़ यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं तो यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कोचिंग नियुक्तियों में से एक मानी जाएगी.
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना: अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मुकाबला किसी युद्ध से कम नहीं, देखें फीफा विश्व कप के रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?






Leave a Reply