फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे अमीर भारतीयों की सूची 2024 में मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर, गौतम अडानी दूसरे स्थान पर, यहाँ पर पूरी सूची देखें, Forbes Richest Indian List 2024

Forbes Richest Indian List 2024

Forbes Richest Indian List 2024: भारतीयों की बात करे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के सीएमडी मुकेश अंबानी $116 बिलियन की कुल नेटवर्थ के साथ अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर हैं, इसके बाद गौतम अदानी ($84 बिलियन), शिव नादर ($36.9 बिलियन), सावित्री जिंदल एंड फैमिली ($33.5 बिलियन) हैं और दिलीप सांघवी ($26.7 बिलियन) है. 

फोर्ब्स ने अपनी नवीनतम ‘विश्व की अरबपतियों की सूची’ जारी की है, जिसमें 200 भारतीयों को शामिल किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 169 अधिक है। इन भारतीयों की सामूहिक संपत्ति $954 बिलियन है, जो 2023 में दर्ज $675 बिलियन से 41% अधिक है।

Forbes Richest Indian List 2024

116 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। वह एशिया और भारत दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया में नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अंबानी के नेट वर्थ में 39.76% बढ़ोतरी के साथ 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने हैं।

84 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर लोगों में दूसरे स्थान पर हैं। जारी लिस्ट में 33.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में उभरीं है सावित्री जिंदल, जो पिछले साल अपने छठे स्थान से बढ़कर इस बार चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

भारत के सबसे अमीर लोग निम्नलिखित है:-

1. मुकेश अंबानी (कुल संपत्ति $116 बिलियन)

2. गौतम अडानी (कुल संपत्ति $84 बिलियन)

3. शिव नादर (कुल संपत्ति $36.9 बिलियन)

4.सावित्री जिंदल (कुल संपत्ति $33.5 बिलियन)

5. दिलीप सांघवी (कुल संपत्ति $26.7 बिलियन)

6. साइरस पूनावाला (कुल संपत्ति $21.3 बिलियन)

7. कुशल पाल सिंह (कुल सम्पति $20.9 billion)

8. कुमार मंगलम बिड़ला (कुल संपत्ति $19.7 बिलियन)

9. राधाकृष्ण दमानी (कुल सम्पति $17.6 बिलियन)

10. लक्ष्मी मित्तल (कुल संपत्ति $16.4 बिलियन)

फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2024 में भारत के शीर्ष दस में शिव नादर, दिलीप सांघवी, साइरस पूनावाला, कुशल पाल सिंह, कुमार बिड़ला, राधाकिशन दमानी और लक्ष्मी मित्तल शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर, 2,781 अरबपति हैं, जो पिछले वर्ष से 141 अधिक और 2021 में स्थापित रिकॉर्ड से 26 अधिक है। 2023 से 2 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि और 2021 में स्थापित पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 1.1 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ, उनकी कुल शुद्ध संपत्ति 14.2 ट्रिलियन डॉलर है। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *