मुनमुन दत्ता एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपने से 9 साल छोटे एक्टर को कर रही हैं डेट, Munmun Dutta Biography

Munmun Dutta Biography

Munmun Dutta Biography: एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपने से 9 साल छोटे एक्टर को कर रही हैं डेट, खूब सुर्खियां बटोर रही है छोटे पर्दे की ये मशहूर अभिनेत्री…. बचपन में बनना चाहती थी डॉक्टर, लेकिन किस्मत ने बना दिया एक एक्टर… कई बार हुई छेड़खानी का शिकार, कभी टीचर ने, कभी पड़ोसी ने तो कभी भाई ने ही कर दी थी दरिंदगी की हदें पार…. बहुत कुछ सहने के बाद हासिल किया बड़ा मुकाम… दोस्तों हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मुनमुन दत्ता की, जिन्हें फैंस बबीता जी के नाम से अधिक जानते हैं।

मुनमुन ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। आज सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। लेकिन उनका यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। कई परेशानियों का सामना करने के बाद मुनमुन यहां तक पहुंची है। आइये उनकी लाइफ जर्नी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Munmun Dutta Biography

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 के दिन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनके माता-पिता सिंगर थे। बचपन में मुनमुन के पापा चाहते थे कि वो भी बड़े होकर एक सिंगर ही बने। लेकिन मां उन्हें एक जर्नलिस्ट बनाना चाहती थी, क्योंकि वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। वहीं मुनमुन ने बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखा था। हालांकि उन्होंने इन तीनों में से किसी प्रोफेशन को नहीं चुना और एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।

मुनमुन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कानपुर के ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल से पूरी की है। वहीं कॉलेज की पढ़ाई के लिए वो पुणे आ गई, जहां से उन्होंने इंग्लिश सब्जेक्ट्स के साथ मास्टर्स की डिग्री हासिल की। मुनमुन को बचपन से ही एक्टिंग का और फिल्मे देखने का भी शौक था। अपने स्कूल प्ले में अक्सर वो पार्टिसिपेट किया करती थी। कॉलेज टाइम से मुनमुन ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। कुछ फैशन शोज में भी उन्होंने भाग लिया। 

अब मुनमुन फिल्मी दुनिया में कदम रखना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया। साल 2004 में ही उन्हें अपने करियर का पहला ब्रेक मिल गया था। ‘हम सब बाराती’ नाम के सीरियल में मुनमुन नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई एक्सप्रेस और हॉलीडे जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन अभी तक मुनमुन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। अगल दो साल तक मुनमुन इधर-उधर भटकती रही। कई ऑडीशन उन्होंने दिए, लेकिन कोई फिल्म या टीवी सीरियल उन्हें नहीं मिला। साल 2008 मुनमुन के करियर के लिए एक टर्निंग पॉइन्ट साबित हुआ, जब उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी के रोल के लिए फाइनल किया गया।

इस शो ने उनकी किस्मत ही बदलकर रख दी। पिछले करीब 16 सालों से मुनमुन दत्ता इस शो का हिस्सा बनी हुई है। सभी दर्शक मुनमुन को खूब पसंद करते हैं। शो में जेठालाल और उनकी दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आती है। मुनमुन कई शो में गेस्ट के तौर पर भी नजर आ चुकी है, जिनमें सीआईडी, इंडियन आइडल, बिगबॉस, इंडियाज बेस्ट डांसर और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो शामिल है। 

मुनमुन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार वो कंट्रोवर्सीज का भी शिकार हो चुकी है। साल 2021 में मुनमुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई गई थी और बाद में मुनमुन ने एक पोस्ट शेयर कर माफी भी मांगी थी।

मी टू कैंपेन के दौरान मुनमुन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि बचपन से अब तक कई बार वो सेक्सुल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी है। बचपन में उनके पड़ोस में एक अंकल रहते थे, जो उन्हें जबरदस्ती दबोच लिया करते थे। मुनमुन ये बात अपने घर पर बताने से भी डरती थी। ट्यूशन टीचर और स्कूल टीचर भी मुनमुन को गलत तरीके से टच किया करते थे। मुनमुन ने तो यहां तक कहा है कि एक टीचर ने उनकी पैंट्स में भी हाथ डाल दिया था। उस समय वो काफी छोटी थी और उनमें गलत के प्रति आवाज उठाने ही हिम्मत नहीं थी।

मुनमुन का एक चचेरा भाई था, जो उनके साथ छेड़खानी किया करता था। मुनमुन का कहना है कि ये सब बातें सोचकर आज भी उन्हें घबराहट होती है, लेकिन आज उनमें इतनी ताकत आ गई है कि कोई भी आदमी उनके साथ बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं कर सकता। तारक मेहता शो के सेट पऱ भी कोई व्यक्ति मुनमुन को छू नहीं सकता। शूट के दौरान यदि किसी सीन में मुनमुन को टच करने का जिक्र आता है तो वह वो सीन करने से ही मना कर देती है, जिसके बाद मेकर्स को उस सीन में बदलाव करना होता है। 

मुनमुन अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। करियर की शुरुआत में मुनमुन ने अरमान कोहली को डेट किया था, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया। मुनमुन ने बताया कि अरमान उनके साथ बदतमीजी से पेश आते थे और कई बार अरमान ने उन पर हाथ भी उठाया है। इस कारण उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था। पिछले काफी समय से मुनमुन दत्ता और राज अनादकत के बीच रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही है।

राज तारक मेहता शो में टप्पू का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2021 से ही राज और मुनमुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थी की दोनों के परिवारों ने ये रिश्ता स्वीकार कर लिया है और दोनों एक्टर्स सगाई भी कर चुके हैं। बता दें कि राज और मुनमुन के बीच 9 सालों का अंतर है। 9 साल छोटे लड़के को डेट करने के कारण मुनमुन को सोशल मीडिया पर हेट कमेंट्स भी मिल रहे हैं। हालांकि मुनमुन और राज दोनों ने ही सगाई की खबरों का खंडन कर दिया है। 

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि मुनमुन दत्ता एक क्लासिकल सिंगर भी है। बचपन में उन्होने आकाशवाणी और दूरदर्शन के शो में गाना भी गाया है। वो एक फिटनेस फ्रीक है और रोजाना जिम में कई घंटे वर्कआउट करती है। मुनमुन आज एक एपिसोड के करीब 70 हजार रुपए चार्ज करती है। उनकी टोटल नेटर्थ 15 करोड़ के आसपास बताई जाती है। आज मुनमुन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती है, जिस पर 1.66 मिलियन सब्सक्राइबर्स है तो वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

राज और मुनमुन के रिलेशनशिप की खबरें कितनी सही है, ये तो वक्त के साथ पता चल जाएगा। हम उम्मीद करते है कि करियर की तरह ही रिलेशनशिप के मामले में भी मुनमुन को सक्सेस मिले। आपको तारक मेहता शो में बबीता जा की रोल करने वाली मुनमुन कैसी लगती हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आज के लिए इतना ही। आपसे फिर मिलेंगे एक नई वीडियो और ऐसी ही रोचक जानकारी के साथ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *